Top News

अग्रवाल समाज का डांडिया महोत्सव का आयोजन. 13 अक्टूबर को बड़े धूमधाम के साथ संपन्न होगा


 विजय कुमार की रिपोर्ट
वाराणसी काशी दीप विजन ।अग्रवाल समाज की ओर से मंगलवार, 13 अक्टूबर को डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति ने सभी अग्र बंधुओं से सपरिवार समारोह में शामिल होने की अपील की है। समिति के अनुसार, सभी आमंत्रित सदस्यों से शाम 6:30 बजे समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया गया है। समारोह में प्रवेश केवल अग्रवाल परिवारों के लिए निर्धारित है। डांडिया महोत्सव की तैयारियों की जिम्मेदारी दीपक अग्रवाल ‘लायन’ को प्रोजेक्ट डायरेक्टर तथा अर्चना अग्रवाल को संयोजिका के रूप में सौंपी गई है
 आयोजन समिति में प्रमुख रूप से आलोक साह, अजय कृष्ण अग्रवाल, अरविंद जैन, अतुल गोयल, चंद्र मोहन गर्ग, दिनेश अग्रवाल चुनरी, धर्मेंद्र गोयल अप्पू, गिरधर अग्रवाल चंपालाल, गोविंद अग्रवाल बॉबी, श्याम कृष्ण अग्रवाल, कुश चौधरी, मनीष कुमार गुप्ता, मोहन अग्रवाल छत्ता तले, शशांक अग्रवाल गच्चू, संदीप अग्रवाल मलदहिया, सतीश भूषण अग्रवाल तथा विनय अग्रवाल शामिल हैं।डांडिया महोत्सव के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दीपक अग्रवाल ‘लायन’ श्री काशी अग्रवाल समाज के उपसभापति भी हैं। आयोजन समिति ने अग्र बंधुओं से अपील की है कि वे इस उत्सव में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।

Post a Comment

और नया पुराने