Top News

गरबा-डांडिया आयोजनों के लिए दिशा-निर्देश जारी,रात्रि 10 बजे तक कार्यक्रम समाप्त करने संग भक्ति गीतों पर दिया जोर

विजय कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी। नवरात्रि के गरबा-डांडिया आयोजनों में सांस्कृतिक मर्यादा, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विश्व हिंदू परिषद काशी महानगर कार्यालय में विभिन्न हिंदू संगठनों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में आयोजकों के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक में कहा गया कि गरबा मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा पारंपरिक धार्मिक आयोजन है। ऐसे आयोजनों को दुर्गा पंडालों में कराने तथा रात 10 बजे तक समाप्त करने का आह्वान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पंडालों में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाने और प्रवेश द्वार पर जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। आयोजनों में नशे पर पूर्ण प्रतिबंध रखने की बात भी कही गई।विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि गरबा-डांडिया कार्यक्रमों में फिल्मी और फूहड़ गीतों के बजाय भक्ति व पारंपरिक गीतों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही मर्यादित वेशभूषा रखने का आग्रह किया गया। आयोजनों में मां दुर्गा की आरती, तिलक और रक्षासूत्र की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।बैठक में सत्यप्रकाश सिंह, विपुल कुमार पाठक, अनीता सिंह, तिलक राज, मनीष मिश्रा, सुधांशु, अमन कबीर, अतुल कुल, विनोद, राजेश मिश्रा, सच्चिदानंद सिंह, विकल्प और आनंद गोस्वामी सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने