Top News

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जगतपुर कॉलेज में तैयारियां तेज चुनाव आते ही दौड़ तेज

विजय कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जगतपुर इंटर कॉलेज के मैदान में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैदान में विशाल पंडाल का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। पंडाल को भव्य और विशाल रूप दिया जा रहा है।
पंडाल के साथ मुख्य मंच, वीआईपी गैलरी, मीडिया गैलरी और आम जनता के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है। मैदान की साफ-सफाई और समतलीकरण के साथ लाइटिंग, साउंड सिस्टम तथा बैरिकेडिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और पुलिस विभाग की टीमें आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मैदान के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया जा रहा है। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग और रूट डायवर्जन को लेकर भी योजना तैयार की जा रही है।
अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदारों को सभी कार्य निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने