*वाराणसी काशी दीप विजन-तेंदुलकर की धर्मपत्नी ने वाराणसी आकर तीर्थ पुरोहित को दिया आमंत्रण*पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजलि तेंदुलकर व बेटी सारा तेंदुलकर ने सोमवार को बाबा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था। मन्दिर कॉरिडोर की भव्यता देख हुई मंत्रमुग्ध,मुख्य अर्चक पं श्रीकांत मिश्रा के आचार्यत्व में सविधिक किया बाबा का दर्शन पूजन, तीर्थ पुरोहित गौरव द्विवेदी को मुंबई अपने आवास पर आने का निमंत्रण दिया, इस अवसर पर आचार्य श्रीकांत मिश्र जी ने तेंदुलकर द्वय को त्रिपुंड लगाया। सेलिब्रिटी होने के बाद भी माँ-बेटी ने आम लोगों की तरह फर्श पर बैठकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। मन्दिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र व न्यास एसडीएम शंभूशरण ने उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाकर अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया ।। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें