दालमंडी में नगर निगम की कार्यवाही के खिलाफ हुआ व्यापारियों का जबरदस्त विरोध, कार्यवाही रोकनी पड़ी काशी दीप विजन वाराणसी के दालमंडी मार्केट में उस समय हड़कंप मचा जब नगर निगम (पीडब्ल्यूडी) की 'दल बल के तहत' की जा रही कार्यवाही का शहर के व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। विरोध इतना तीव्र था कि प्रशासन को कार्यवाही रोकनी पड़ी, जबकि इस दौरान दुकानदारों ने हड़ताल कर दी।जहाँ निगम की टीमें कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही करने पहुँची थीं। हालांकि, स्थानीय लोगों और दुकानदारों के विरोध के चलते उनके काम में बाधा उत्पन्न हुई। विरोध की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भारी तैनाती करनी पड़ी।इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें एसपी सिटी आलोक वर्मा, एशियन व के. के. सिंह, वीडीए सचिव वेद प्रकाश, एसीपी कोतवाली अतुल अंजान त्रिपाठी, दशाश्वमेध एसीपी शुभम कुमार सिंह, चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा के साथ ही दर्जनों पीएसी और पुलिस कर्मी शामिल थे।विरोध के बाद अधिकारियों ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया और आगे की कार्यवाही पर पुनर्विचार करते हुए इसे स्थगित कर दिया। मामले में अब प्रशासन की ओर से कोई नया निर्देश आने का इंतजार है साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें