Top News

साइबर वित्तिय फ्राड जैसे तत्कालिन समस्या को लेकर हुआ एकांकी मंचन चकिया सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकिया काशीदीप विजन चंदौली में महाविद्यालय की प्राचार्य आदरणीय प्रोफेसर संगीता सिन्हा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका डॉ अमिता सिंह के कुशल निर्देशन में एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य और अन्य प्राध्यापक गण द्वारा माता सरस्वती की तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात छात्रा मानसी द्वारा माता सरस्वती वाचन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न एकांकी मंचन के माध्यम साइबर वित्तीय फ्रॉड जैसे तत्कालिक समस्या, भारतीय परंपरागत मूल्यों के महत्व को ध्यान में रखकर भविष्य को निर्मित करने , स्वच्छता जागरूकता के मूल्यों के महत्व को समझने और भारतीय परंपरा में बेटी वेचवा जैसे सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया।इस कार्यक्रम में निर्णयक मंडल में श्री संतोष कुमार, डॉ प्रियंका पटेल और श्री विश्व प्रकाश शुक्ल सम्मिलित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता में प्रो संगीता सिन्हा ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप सभी द्वारा आयोजित उक्त मंचन से उपस्थित छात्र छात्राओं को नवीन सोच निर्मित करने में योगदान करेगा। इस एकांकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साइबर फ्रॉड, द्वितीय स्थान बेटी वेचवा , तृतीय स्थान स्वच्छता जागरूकता और सांस्कृतिक झलक और सामाजिक विमर्श एकांकी ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ रमाकांत गौड़ और मीडिया सम्पादन डॉ सुरेन्द्र कुमार सिंह ने सम्पन्न किया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।इस ग्रुप में सम्मिलित सभी सम्मानित पत्रकार बंधु उक्त सूचना को प्रकाशित करने का कष्ट करें। अरविंद प्रसाद की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने