Top News

यातायात जागरूकता माह में चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 904 वाहनों के चालान से वसूला गया 10.97 लाख का जुर्माना। काशी दीप विजन चंदौली। यातायात जागरूकता माह नवंबर के अंतर्गत यातायात पुलिस चंदौली ने जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 904 वाहनों का चालान किया और कुल 10,97,500 रुपये का जुर्माना वसूला। अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में किया गया।अभियान के दौरान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, तीन सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, गलत नंबर प्लेट लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई की गई। केवल बिना हेलमेट के चलने वाले 480 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर/यातायात ने थाना मुगलसराय अंतर्गत "The Academy Public School" पडाव में चौपाल आयोजित कर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिले के ब्लैक स्पॉट जैसे परमार कटरा, सब्जीमंडी मुगलसराय, आर्य समाज मंदिर और थाना मुगलसराय के पास रिफ्लेक्टर पट्टियां तथा सावधानी से संबंधित चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और निर्धारित नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। नवीन प्रकाश सिंह की रिपोर्ट।

Post a Comment

और नया पुराने