Top News

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल और सनबीम लहरतारा ने मारी बाजी: भारत को जानो प्रतियोगिता में काशी प्रांत स्तर पर अव्वलकाशी दीप विजन वाराणसी। काशी प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत स्तरीय 'भारत को जानो' प्रतियोगिता का आयोजन संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 20 शाखाओं और वरिष्ठ वर्ग में 19 शाखाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।वरिष्ठ वर्ग में सत्यम शाखा की सनबीम स्कूल, लहरतारा ने प्रथम स्थान हासिल कर सभी को प्रभावित किया। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में सृजन शाखा की संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।विजेता शाखाएं अब क्षेत्रीय स्तर की 'भारत को जानो' प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगी। सृजन शाखा (संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर) और सत्यम शाखा (सनबीम स्कूल, लहरतारा) क्रमशः 7 दिसंबर 2025, रविवार को उरई में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।शाखा संरक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि ज्यादातर आनंद स्कूल के बच्चों को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये बच्चे क्षेत्रीय स्तर पर भी सफलता अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगे।यह प्रतियोगिता छात्रों में भारत के इतिहास, संस्कृति और ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास है। नवीन सिंह की रिपोर्ट।

Post a Comment

और नया पुराने