Top News

चंदौली में यातायात जागरूकता माह के तहत 654 वाहनों का चालान, 7.83 लाख रुपए का जुर्माना। काशी दीप विजन। चंदौली। यातायात जागरूकता माह नवंबर के अवसर पर जनपद में यातायात पुलिस और थाना पुलिस टीमों ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 654 वाहनों का चालान करते हुए 7,83,400 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया।अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्णमुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में किया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात ने थाना मुगलसराय क्षेत्र के आईपी मॉल के पास आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जनपद के ब्लैक स्पॉट (दुर्घटनाजन्य स्थानों) पर रिफ्लेक्टर पट्टियां व चेतावनी बोर्ड लगाए गए। इनमें होटल सनसाइन, पुलिस फायर स्टेशन व होटल सुभाष पार्क के पास “सावधानी बरतें”, “गति सीमा का पालन करें” और “धीरे चलें – सुरक्षित चलें” जैसे संदेशों वाले बोर्ड स्थापित किए गए हैं।अभियान के दौरान बिना हेलमेट 413, नो पार्किंग 53, तीन सवारी 43, सीट बेल्ट उल्लंघन 12, बिना वैध बीमा 16, वर्जित मोबाइल प्रयोग 8, मदिरा सेवन कर वाहन चलाना 6 व अन्य श्रेणियों में 93 चालान किए गए।पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा सभी यातायात नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। रिपोर्ट: नवीन सिंह।

Post a Comment

और नया पुराने