Top News

काशी विजन वाराणसी,मिर्जामुराद पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे में किया पर्दाफाश दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात व 25,800/नगदी किया बरामद वाराणसी -- दिनांक 16 नवम्बर को वादी द्वारा थाना मिर्जा मुराद पर चोरों द्वारा ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा लाखों के जेवरात व नगदी हुए चोरी की सूचना दर्ज कराई गयी। तहरीर पंजीकृत कर घटना को गम्भीरता से लेते हुए अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन वैभव बांगर द्वारा प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पाण्डेय की पुलिस टीम गठित की गयी।टीम द्वारा इस पास से पूछताछ व साक्ष्य संकलन व मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को दो अभियुक्तों को मेहंदीगंज अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः आशीष यादव उर्फ शुभम कुमार यादव पुत्र पेड़ा यादव निवासी बेनीपुर सबलपुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी व दूसरे का नाम रामदुलार उर्फ राजू राजभर पुत्र मोहन राजभर निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना मिर्जामुराद वाराणसी बताया गया।दोनों अभियुक्तों के कब्जे से उनकी निशानदेही पर उनके कब्जे से एक पीले धातु की अंगूठी, तीन पीले धातु के कान के झुमके, एक पीले धातु का हार तथा 25,800/ नगदी बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसीपी राजातालाब अजय श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त आशीष यादव (जो कि वर्तमान में वादी के मकान निर्माण में लेबर का कार्य कर रहा है) ने बताया कि वह तथा राजू राजभर (जो पूर्व में इस मकान में ठेकेदारी का कार्य कर चुका है) दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। 15 नवंबर को दिन के समय जब वादी एवं उनकी पत्नी अपने-अपने कार्य पर चले गए, तब राजू राजभर घर के बाहर खड़े होकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखता रहा और यह सुनिश्चित करता रहा की कोई आने जाने वाला ना हो। इसी बीच आशीष यादव घर में चुपके से घुसकर ताला तोड़ा और अलमारी की चाबी से आलमारी खोलकर उसमें रखे जेवरात एवं नगदी चोरी कर लिया। अभियुक्त ने बताया कि चोरी किया गया सामान वह अपने घर ले जाकर परिवार वालों से छिपाकर रखे हुए था तथा दोनों मिलकर चोरी के सोने के जेवरातों को बेचकर प्राप्त होने वाले पैसों को बराबर बराबर बांटने वाले ही थे कि अचानक पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।मिर्जामुराद पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 305(ए),331 (3) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश करते हुए एसीपी राजातालाब, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने