Top News

काशी दीप विजन वाराणसी,ग्राम फुल्ली में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के द्वारा फूली गांव में रविवार को मतदाताओं को गणना पत्र वितरण कर शुभारंभ कियाजमानियां। ग्राम फुल्ली में उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के द्वारा फूली गांव में रविवार को मतदाताओं को गणना पत्र वितरण कर शुभारंभ किया। इस दौरान पुनरीक्षण का कार्य का निरीक्षण करने के दौरान लोगों को जागरूक करती एसडीएम। उन्होंने बताया कि नगर के मोहल्ला संख्या एवं बूथों पर बीएलओ के साथ गणना प्रपत्र वितरित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो चुका है। इसमें सभी बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की, ताकि वोटर लिस्ट को सही ढंग से तैयार किया जा सके। चौरसिया ने कहा कि प्रक्रिया की पारदर्शिता और शुद्धता पर जोर दिया जा रहा है। सभी बीएलओ विशेष पुनरीक्षण की कार्यवाही के दौरान अपने मतदेय स्थल के समस्त मतदाताओं से सम्पर्क करते हुए। प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र दो प्रतियों में उपलब्ध कराए। और उन्हें गणना प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान की जाये। बीएलओ द्वारा इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि वृद्ध, बीमार, दिव्यांग, निर्धन एवं अन्य अशक्त समूहों के मतदाताओं को गणना प्रपत्र प्राप्त करने एवं भर कर जमा करने में कोई असुविधा न हो। बताया जाता है। कि माननीय निर्वाचन आयोग के निर्देश के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण चल रहा है ,जिसमें 2003 की मतदाता सूची को आधार वर्ष मानकर 2025 की वर्तमान मतदाता सूची के मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। मतदाता सूची को शुद्ध और परिष्कृत करने के लिए माननीय निर्वाचन आयोग द्वारा यह अभियान प्रारंभ किया गया है । इसी अभियान के तहत विधानसभा 379 जमानियाँ की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/ उप जिला अधिकारी जमानिया द्वारा ग्राम सभा फुलली के मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण किया गया तथा उन्हें विशेष पुनरीक्षण के संदर्भ में अवगत करते हुए जागरूक किया गया। ताकि सभी मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से सत्यापन कराया जा सके । इस संदर्भ में वहां उपस्थित आम जनमानस की विभिन्न प्रकार की प्रश्नों का भी समाधान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया द्वारा किया गया तथा यह आशा व्यक्त की गई की सभी मतदाता माननीय निर्वाचन आयोग के इस कार्यक्रम में सहयोग करते हुए इस अभियान को सफल बनाएंगे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने