Top News

काशी दीप विजन जामनिया,हिंदू कॉलेज की पुरा छात्रा दिव्यलता शर्मा को डॉक्टरेट की उपाधिजमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की पुरा छात्रा दिव्यलता शर्मा को काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी ने 'पउमचरिउ' और 'रामचरितमानस' का तुलनात्मक सांस्कृतिक अनुशीलन शीर्षक शोध प्रबंध के सापेक्ष विद्या वाचस्पति की उपाधि की संस्तुति की। बाह्य परीक्षक प्रो. माधव हाड़ा ने मौखिकी सम्पन्न कराई। हिंदी विभाग, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के आचार्य शोध निर्देशक प्रो. नीरज खरे एवं भोजपुरी अध्ययन केंद्र के निदेशक प्रो. प्रभाकर सिंह, डॉ. प्रभात मिश्र, डॉ विवेक सिंह आदि की गरिमामय उपस्थिति में मौखिकी संपन्न हुई। अपनी पुरा छात्रा दिव्यलता शर्मा को डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर महाविद्यालय के प्रबंधक लछिराम सिंह यादव प्राचार्य प्रो श्री निवास सिंह आईक्यूएसी प्रभारी प्रो अरुण कुमार इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह सहित महाविद्यालय परिवार ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन हेतु अपनी शुभकामनाएं दी है। ध्यातव्य है डॉ दिव्यलता शर्मा हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री की ज्येष्ठ पुत्री हैं जो यूजीसी के एसआरएफ स्कीम में चयनित होकर अपना शोध कार्य पूर्ण किया है। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी और हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ अभिषेक तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने