काशी दीप विजन वाराणसी, उप कृषि निदेशक की संयुक्त टीम ने कछवां बीज एवं खाद के दुकान पर की छापेमारी वाराणसी -- रबी अभियान -2025 को सफल बनाए जाने हेतु सीडीओ द्वारा गठित जनपदीय प्रवर्तन दल के अध्यक्ष उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल के द्वारा जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह के साथ संयुक्त रूप से कछवां मण्डी के पास संचालित बीज एवं खाद की दुकानों पर सघन छापेमारी की गई। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अमित कुमार जायसवाल के द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी उर्वरक विक्रेता अपने दुकान पर स्पष्ट रूप से रेट बोर्ड लगायें जिसमें उर्वरकों का निर्धारित मूल्य तथा सरकार द्वारा दिए जाने वाले सब्सिडी का विवरण लिखा होना चाहिए तथा किसानों को उनकी खतौनी के अनुसार ई-पास मशीन में अंगूठा लगाते हुए निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध करायें। यदि किसी भी विक्रेता या समिति के द्वारा निर्धारित दर से अधिक दर पर विक्री या अवैध रूप से ई-पास से खारिज करने का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ-साथ जनपद के समस्त बीज विक्रेताओं को भी निर्देशित किया जाता है कि किसान भाइयों को गुणवत्ता युक्त बीज ही विक्री किया जाए, किसान भाई यह पुष्टि कर लें कि जो बीज बिक्री हेतु क्रय कर रहे हैं,वह संबंधित बीज प्रजाति का विक्रय करने का अधिकार जनपद स्तर का उक्त कंपनी को सक्षम अधिकार है या नहीं। यदि ऐसा बीज विक्रय करते हुए पाया गया जिसके बिक्री करने का अधिकार जनपद स्तर का नहीं है तो संबंधित बीज बिक्रेता के फर्म को सीज करते हुए बीज गुणवत्ता नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत विक्रेता एवं कंपनी दोनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि जनपद के सभी राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं का बीज 50 फ़ीसदी अनुदान पर उपलब्ध है। वर्तमान समय में गेहूं की बुवाई का सबसे उपयुक्त समय चल रहा है। जिन किसान भाइयों को गेहूं की बुवाई करनी है, वह अपने विकासखंड के राजकीय बीज गोदाम से ई-पास मशीन में अंगूठा लगाते हुए अनुदान पर गेहूं का बीज प्राप्त करते हुए समय से बुवाई करें। बिलम्ब से गेहूं की बुवाई करने पर उत्पादन में भारी गिरावट आती है।फोटो -02- बीजों की सेम्पुलिंग करते निदेशक व कृषि अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें