एस.एस. देव पब्लिक स्कूल बना ज़िला स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिता का चैम्पियन। काशी दीप विजन जमानियां। गाजीपुर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट 2025 में एस.एस. देव पब्लिक स्कूल जमानियां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए। अपना परचम लहराया। स्कूल की खो-खो बॉयज़ टीम ने फाइनल मुकाबले में शाहफैज पब्लिक स्कूल को हराकर स्वर्ण पदक गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी के साथ खो-खो गर्ल्स टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक सिल्वर मेडल प्राप्त किया।प्रतियोगिता में टीमों की जीत पर विद्यालय प्रबंधक द्वारा फूलों की माला पहनाकर उनके कोच सानू सर एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्रा कुशवाहा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा हमारे विद्यार्थियों का प्रदर्शन विद्यालय की मेहनत अनुशासन और टीम भावना का प्रमाण है। हमें गर्व है कि उन्होंने जिले में विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता कुशवाहा ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा यह सफलता छात्रों की लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। हमारे खेल शिक्षक व टीम कोच शानू सर के मार्गदर्शन ने बच्चों में आत्मविश्वास और ऊर्जा भर दी। उम्मीद है कि भविष्य में भी हमारे बच्चे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी विद्यालय का गौरव बढ़ाएँगे। टीम कोच शानू सर ने कहा कि बच्चों की कड़ी मेहनत और अनुशासन ही इस सफलता की कुंजी है। यह जीत उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अंत में विद्यालय ने घोषणा की एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ही असली चैम्पियन है। इस आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा, सहसंयोजक डॉ देवेंद्र वर्मा, सहसंयोजीका शगुफ्ता रहमान, अध्यापक छोटेलाल, शशि बाला देवी, रूपा गुप्ता, गुलशन बानो, पवन कुमार तिवारी, सिद्धार्थ शंकर यादव,विमलेश उपाध्याय, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें