रिमझिम बारिश से बदला मौसम, चार डिग्री तक गिरा पाराजमानियां। सोमवार रात से मौसम में बदलाव आया है। जिसके कारण मंगलवार, बुधवार, गुरुवार को रिमझिम बारिश हुई। ठंड का एहसास बना रहा और बाजारों में भीड़ कम हो गई। बताया जा रहा है। कि सोमवार रात से मौसम में अचानक बदलाव आ गया। सोमवार शाम से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का दौर मंगलवार, बुधवार, गुरुवार की रात्रि और सुबह से रुक-रुककर चलता रहा। बारिश और हवाओं की वजह से दिनभर ठंड का एहसास बना रहा। अचानक आए मौसम के इस बदलाव से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा। सुबह से आसमान में बादलों का डेरा मंडराता रहा। जैसी धुंध और बूंदाबांदी के कारण बाजारों में काफी कम भीड़ दिखाई दी। घरों से निकलने वाले लोग रेनकोट और छाता लेकर निकले। ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ने का एहसास लोगों को होने लगा। मौसम के बदलते मिजाज के चलते लोगों गरम कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। दुकानों पर कम्बल बिकने शुरू हुई। लोगों को खरीदते भी देखा गया। वहीं सन शाइन पब्लिक स्कूल प्रबंधक अमित कुमार सिंह, सत्यम इंटर नेशनल स्कूल के प्रबंधक सत्य प्रकाश मौर्य, एस इस देव पब्लिक स्कूल हेतिमपुर के प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा सहित आदि स्कूलों के प्रबंधन ने भी बच्चों को फुल यूनिफॉर्म और गर्म कपड़े पहनकर आने के निर्देश जारी किए हैं। सलीम मनसुरी की रिपोर्ट जामनिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें