Top News

*-उगते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे कर्दमेश्वर महादेव पोखरे पर उमड़ा आस्था का जन सैलाब के साथ ही छठ का महापर्व संपन्न*-वाराणसी,नगर के घाटों कर्दमेश्वर महादेव पोखरा कन्दवा, मे सम्मानित भक्तगढ़ मे,क्षेत्रीय पार्षद गोपाल जी पटेल, जितेंद्र केसरी, सपा रोहित शर्मा, सचिन प्रजापति, पूर्व प्रधान शिव केदार पटेल, सुभाष चौरसिया, डॉक्टर काशीनाथ, डॉक्टर प्रेम कुमार शर्मा, एस डी ओ लल्लन शर्मा, एवं क्षेत्रीय पुजारी सहित सैकड़ो लोग सुरक्षा सेवा भाव व्यवस्था में लगे रहे क्षेत्रीय सूर्य सरोवर बरेका, भिखारीपुर पोखरा, आदित्य नगर पोखरा, चितईपुर हनुमान मंदिर पोखरा, रेवा गिर पोखरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य गंगा घाटों पर सैकड़ों महिलाओं ने उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। इसी के साथ ही चार दिवसीय छठ का महापर्व संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव और छठ मैया की उपासना कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। वृति महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगातीं नजर आई साथ में वृतीयो महिलाओं द्वारा कोसी भरा गया साथ में आतिशबाजी एवं बैंड बाजे के साथ सभी नंगे पांव महिलाएं द्वारा छठ मैया के गीतो से गूंजामय हुआ यह कि सोमवार को नगर के दर्जनों घाटो सहित ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा स्नान सैकड़ों घाटों पर महिलाओं ने उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने सूर्यदेव और छठ मैया की उपासना कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की। श्रद्धालु अपने घरों से घाट के लिए साढ़े तीन बजे से ही निकल गए थे। सोमवार को अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके साथ ही नगर पालिका,नगर आयुक्त के देखरेख में नगर निगम के सुपरवाइजर रोशन, विवेक सुपरवाइजर, अपने पूरे टीम एवं स्टाफ के साथ सफाई व्यवस्था में मुस्तैद रहे, प्रशासनिक अधिकारियों में इंस्पेक्टर मंडुवाडीह अपने हमराहियों संघ सहित चौकी प्रभारी बरेका, प्रदीप यादव, विवेक यादव एव महिला पुरुष कांस्टेबल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे! इधर इंस्पेक्टर थाना अध्यक्ष चितईपुर प्रवीण जी, एस आई राकेश सिंह, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह, एवं महिला सुरक्षा के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ-साथ आज का कार्यक्रम संपन्न हुआ!

Post a Comment

और नया पुराने