महापर्व छठ पूजा की तैयारी के लिए पालिका चेयरमैन ने वृति महिलाओं को भरपूर सुविधाएँ दिलाने हेतु चक्का बांध का निरीक्षण किया।जमानियां। महापर्व छठ पूजा की तैयारी के लिए पालिका चेयरमैन ने वृति महिलाओं को भरपूर सुविधाएँ दिलाने हेतु चक्का बांध का निरीक्षण किया। जहाँ उन्होंने पूजा की व्यवस्था का जायजा लिया। बताया जाता है। कि रविवार को नगर पालिका परिषद चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता स्टाफ कर्मियों सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय पुलिस कर्मियों के संग चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल चक्का बांध घाट पहुंचकर व्रती महिलाओं के सामने होने वाली असुविधा को दूर कराने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान व्रती महिलाओं एवं उनके परिजनों के आवागमन के लिए भरपूर सुविधा मुहैया कराने के लिए सुरक्षा की पुख्ता बंदोबस्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से अपील किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य महापर्व छठ पर्व के दौरान व्रती महिलाओं को सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करना है। गुप्ता ने बताया कि चक्का बांध का निरीक्षण किया गया। कहा कि प्रतिबंधित गंगा घाट छोर पर छठ मानने की अनुमति नहीं दी गई है। इस लिए व्रती महिलाएं उस छोर को छोड़ कर छठ के लिए पूजा-अर्चन कर सकती है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पालिका चेयरमैन और पुलिस प्रशासन के द्वारा चक्का बांध छठ घाट की निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है। कि व्रती महिलाओं को कोई असुविधा न हो। जैसे कि घाट पर पर्याप्त जगह, सुरक्षित वातावरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ। और निरीक्षण से यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं निर्बाध रूप से अपनी पूजा कर सकें। उक्त मौके पर विजय शंकर राय, दानिश मंसूरी पालिका कर्मी के साथ ठेकेदार संतोष राय सहित सुधीर, अभय कुमार तिवारी पुलिस मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें