साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया।जमानियां। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 7 का मोहल्ला मल्लाह बस्ती का गुरुवार को निरीक्षण करते तहसीलदार राम नारायण वर्मा। निरीक्षक के दौरान देखा साफ सफाई व्यवस्था सामान्य है। जिसे और बेहतर करने के लिए पालिका को निर्देश दिया। बताया जा रहा है। कि साफ सफाई व्यवस्था को लेकर तहसीलदार राम नारायण वर्मा पालिका कर्मियों के साथ गुरुवार को वार्ड नंबर 7 का निरीक्षण किया। इस दौरान निरीक्षक के दौरान साफ सफाई व्यवस्था सामान्य दिखने पर नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों से और भी बेहतर करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही समय समय पर क्लोरीन ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव करने का निर्देश दिया गया। बताया जाता है।की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदार द्वारा निरीक्षण किया गया है। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नगर पालिक परिषद के वार्ड की गलियों सहित कार्य स्थलों, सार्वजनिक स्थानों और में स्वच्छता बनी रहे। इस प्रक्रिया में गुणवत्ता की जांच, नियमों का पालन, और कमी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करना शामिल रहा है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा के द्वारा निरीक्षण का उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार करना, संक्रमण को रोकना और एक स्वच्छ वातावरण बनाए रखना है। तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रहा। कि गुणवत्ता सुनिश्चित करना इसके साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि सफाई मानक सभी स्थानों पर एक समान हों और कोई भी कोना अनदेखा न रहे। उन्होंने कहा कि इसका सीधा जवाबदेही स्थापित करना और सफाई कर्मचारी जिम्मेदारियों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना है। उक्त मौके पर विजय शंकर राय सहित राजस्व कर्मी उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें