Top News

वाराणसी काशी दीप विजन- डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन वाराणसी --जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सारनाथ वाराणसी में शुक्रवार को डायट के प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद वाराणसी एवं जनपद चंदौली के डायट के प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी अनुराग श्रीवास्तव, चंदौली के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, वाराणसी एवं चंदौली समस्त एसआरजी, समस्त एआरपी तथा डीसी ट्रेनिंग कार्यशाला में उपस्थित रहे। इसमें कुल 125 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यशाला के माध्यम से मिशन प्रेरणा के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों के संबंध में सभी को अवगत कराया गया। वर्तमान में संचालित कार्यक्रम तथा 2025- 26 की अकादमी रणनीति बाल वाटिका का प्रभावी संचालन एनबीएससी पोर्टल का अनुसरण तथा सकारात्मक हस्तक्षेप,शिक्षण संकुल की गुणवत्ता में वृद्धि लाने की कार्य योजना, सपोर्टिंग सुपरविजन पर चर्चा किया गया।इस संबंध में कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों से बातचीत की गयी तथा उनकी समस्याओं को नोट किया गया।इस कार्यशाला में राज्य परियोजना कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से सुश्री निशिता उपस्थित रहीं। शिक्षकों को निर्देश देते अधिकारीगण, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने