Top News

वाराणसी काशी दीप विजन -ने रचा इतिहास — सब जूनियर राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में बना ओवरऑल चैंपियनवाराणसी | ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंहउत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं खेल विभाग लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा द्वारा 4 से 6 अक्टूबर 2025 तक आयोजित सब जूनियर बालक राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया।वाराणसी ने कुल 16 पदक (10 स्वर्ण, 4 रजत, 2 कांस्य) जीतकर 360 अंक अर्जित किए, जबकि 200 अंकों के साथ आगरा टीम उपविजेता रही।फ्रीस्टाइल वर्ग के परिणाम48 किलो में किशन पाल (स्वर्ण), 51 किलो में जित यादव (स्वर्ण), 55 किलो में बलराम यादव (स्वर्ण), 60 किलो में चंदन यादव (स्वर्ण), 65 किलो में प्रिंस यादव (कांस्य), 71 किलो में सौरभ यादव (स्वर्ण), 80 किलो में आयुष यादव (रजत), तथा 92 किलो में आदर्श यादव (रजत) ने शानदार प्रदर्शन किया।ग्रीको-रोमन वर्ग के परिणाम45 किलो में अजय वीर यादव (स्वर्ण), 48 किलो में रोहित यादव (कांस्य), 51 किलो में अभिनंदन यादव (स्वर्ण), 55 किलो में अवधेश यादव (स्वर्ण), 60 किलो में हर्ष यादव (रजत), 65 किलो में रितेश पटेल (रजत), 71 किलो में आदर्श यादव (स्वर्ण) और 80 किलो में अनुकल्प यादव (स्वर्ण) रहे।प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, अंतरराष्ट्रीय पहलवान बच्चे लाल यादव, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक राम सज्जन यादव, प्रशिक्षक विशाल यादव, रमेश यादव, रोशन यादव आदि गणमान्य उपस्थित रहे।भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ‘बबलू’, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमल सिंह, वाराणसी कुश्ती संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव सिंह ‘रानू’ एवं संयुक्त सचिव राजकुमार मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।वाराणसी के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने पूरे पूर्वांचल को गौरवान्वित किया है।

Post a Comment

और नया पुराने