Top News

तहसील के प्रतिष्ठित एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्र प्रिंस कुमार भारती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि परिश्रम और लगन से कोई भी ऊँचाई पाई जा सकती है। जमानिया तहसील के प्रतिष्ठित एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्र प्रिंस कुमार भारती ने एक बार फिर साबित कर दिया कि परिश्रम और लगन से कोई भी ऊँचाई पाई जा सकती है। प्रिंस ने CBSE क्लस्टर ईस्ट ज़ोनल-5 तायक्वोंडो चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपने विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम रोशन किया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता नानक पब्लिक स्कूल, जौनपुर में 20 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक आयोजित की गई थी, जिसमें पूर्वी ज़ोन के 1400 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रिंस ने अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया और विनीता पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ ही प्रिंस ने अब CBSE राष्ट्रीय तायक्वोंडो प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। प्रिंस कुमार भारती, सुनील कुमार भारती एवं ममता भारती के सुपुत्र हैं। उनकी इस सफलता में उनके कोच मिस्टर शानू का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने प्रिंस को निरंतर अभ्यास और तकनीकी मार्गदर्शन दिया। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि से खुशी की लहर दौड़ गई। एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के प्रबंधक श्री सुभाष चंद्र कुशवाहा ने प्रिंस एवं उनके कोच को सम्मानित किया एवं समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी और कहा यह हमारे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। प्रिंस की मेहनत और कोच शानू जी के मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हुई है। हम राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रिंस के स्वर्णिम प्रदर्शन की कामना करते हैं। विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने प्रिंस को बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस सम्मान आयोजन में विद्यालय की प्रधान अध्यापिका सुनीता कुशवाहा सह संयोजक शगुफ्ता रहमान शैक्षणिक प्रमुख डॉ देवेंद्र वर्मा एवं विद्यालय के शिक्षक सिद्धार्थ शंकर यादव,रूपा गुप्ता, पवन कुमार तिवारी,छोटेलाल ,धर्मेंद्र यादव आदि सम्मिलित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने