गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साहवरिष्ठ वर्ग में सनबीम बाबतपुर, कनिष्ठ वर्ग में संत अतुलानंद कॉन्वेंट को मिला प्रथम स्थानवाराणसी काशी दीप विजन ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह। भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन गुरु नानक इंग्लिश स्कूल, शिवपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव एवं सचिव डॉ. रमा सिंह ने की। इस अवसर पर गतिविधि संयोजक संस्कार अनिल कुमार, कार्यक्रम संयोजक रामलाल, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और नेहा वालिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अर्पणा सिंह और विशिष्ट अतिथि श्री कौशिक आचार्य द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मेहरोत्रा, संरक्षक ज्ञानेंद्र बहादुर सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ स्वामी विवेकानंद, मां भारती एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। तत्पश्चात वंदे मातरम और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।इस दौरान छात्रों ने अपने शिक्षकों को तिलक लगाकर और चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। परिषद की ओर से 30 छात्रों और 16 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सचिव डॉ. रमा सिंह ने गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आयोजन विद्यार्थियों में गुरु के प्रति सम्मान और संस्कार जगाने का एक प्रयास है।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का परिषद सदस्यों ने अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। साथ ही केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत आकांक्षा सिन्हा के संयोजन में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 30 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर संत अतुलानंद कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल कोइराजपुर,द्वितीय स्थान पर सनबीम स्कूल बाबतपुरऔर तृतीय स्थान पर सार्थक इंटरनेशनल स्कूल रहे।वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान सनबीम इंग्लिश स्कूल बाबतपुर को मिला,द्वितीय स्थान संत अतुलानंद कोइराजपुरतथा तृतीय स्थान गुरु नानक इंग्लिश स्कूल ने प्राप्त किया।सभी विजयी छात्रों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार शुक्ला, पूनम श्रीवास्तव, प्रांजलि श्रीवास्तव, शैलजा राय, राजेश कुमार, ब्रजेश लाल कर्ण, खुशी तिवारी, नवीन प्रकाश, विजय वर्मा सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। नवीन सिंह की रिपोर्ट
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें