थाना प्रभारी सारनाथ और लोहता लाइन हाजिर, कई निरीक्षकों के तबादले — पुलिस आयुक्त ने दिखाई सख्ती ब्यूरो:नवीन प्रकाश सिंह।वाराणसी,काशी दीप विजन।पुलिस आयुक्त वाराणसी मोहित अग्रवाल ने पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण के मामलों में कड़ा कदम उठाते हुए थाना प्रभारी सारनाथ और थाना प्रभारी लोहता को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।जानकारी के अनुसार, थाना सारनाथ क्षेत्र में हाल ही में हुए कॉलोनाइज़र हत्या प्रकरण में वांछित शूटरों की गिरफ्तारी न होने, चैन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण न किए जाने और जनसुनवाई में उदासीनता बरतने के कारण थाना प्रभारी सारनाथ को हटाया गया है।इसी प्रकार, थाना लोहता के प्रभारी को अपराध नियंत्रण में सुस्ती, लापरवाह पर्यवेक्षण और जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के चलते लाइन हाजिर किया गया है।पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा और संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित स्थानांतरण भी किए गए हैं—उप निरीक्षक विवेक कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सारनाथ से हटाकर पुलिस लाइन भेजे गए।महिला उप निरीक्षक निकिता सिंह, थानाध्यक्ष लोहता से हटाकर पुलिस लाइन स्थानांतरित।निरीक्षक राज बहादुर मौर्य, प्रभारी निरीक्षक पर्यटक थाना से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक लोहता बनाए गए।उप निरीक्षक शिवानन्द, थाना बड़ागांव से स्थानांतरित कर थानाध्यक्ष सारनाथ नियुक्त किए गए।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त द्वारा जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया सख्त प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें