प्रेस विज्ञप्ति आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 मऊ, आदिवासी कांग्रेस, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ उमेश चंद्र के नेतृत्व और प्रदेश महासचिव एडवोकेट वीरेंद्र कुमार प्रताप गोंड , प्रदेश सचिव अशोक कुमार गोंड, जिला अध्यक्ष विवेक कुमार गोंड, बृजेश कुमार गोंड अरुण कुमार वर्मा, एडवोकेट मनीष कुमार गोंड, एडवोकेट केदारनाथ, राम प्रवेश, अमित कुमार, विप्लव चंद्र तथा मऊ जनपद के आदिवासी कांग्रेस जिला कार्यकारी के सदस्यों के उपस्थिति में महामहीम राष्ट्रपति महोदया के नाम का ज्ञापन जिला अधिकारी मऊ के विहाफ पर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति महोदय से राज्यसभा सांसद माननीय बृजलाल जी के आपत्तिजनक भाषण जिसमें कहा गया था गोंड और खरवार जातियां केवल मिर्जापुर सोनभद्र और चंदौली के नवगढ़ क्षेत्र में पाई जाती हैं, इसकी कड़ी निंदा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए लिखा गया है। इसी ज्ञापन के साथ जिलाधिकारी जनपद मऊ को भी गोंड और खरवार जाति के जाति प्रमाण पत्र को सुगमतापूर्वक जारी करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। डॉ. उमेश चन्द्र प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें