वाराणसी काशी दीप विजन --भेलूपुर पुलिस ने तीन शातिर आभूषण चोरों को किया गिरफ्तारकब्जे से चोरी गये आभूषण किया बरामदवाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाए हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा भेलूपुर मे भिन्न-भिन्न स्थानों से हुए आभूषण चोरी के मामले मे शामिल तीन अभियुक्तों (दो अभियुक्त व एक अभियुक्ता) को गुरुवार को चोरी के आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लॉकेट पीली धातु का, एक मंगलसूत्र पीले धातु का, एक पीले धातु का मांग टीका, एक पीले धातु की चेन, एक अंगूठी पीले धातु का,एक नथिया पीले धातु का,दो अंगूठी पीले धातु का,तीन पीले धातु की टॉप्स, एक पीले धातु की नथिया, नाक की एक नाक का कील पीले धातु की, एक मंगलसूत्र पीले धातु की, एक जोड़ी कान का झुमका पीले धातु का,एक जोड़ी कान की बाली पीले धातु का,पायल एक जोड़ी सफेद धातु का, बिछिया एक जोड़ी सफेद धातु का, एक चाभी गुच्छा सफेद धातु का,दो जोड़ी पायल सफेद धातु का,एक करधनी सफेद धातु का बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम क्रमशः आशीष उर्फ गोलू साहनी पुत्र मूसे सिकन्दरपुर चकिया जिला चंदौली, दूसरे का विपिन सेठ पुत्र स्व. लाल जी सेठ खोजवां थाना भेलूपुर तथा तीसरी अभियुक्ता बताया गया।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर द्वारा बताया गया कि जो चोरी किये गये आभूषण बरामद किये गये हैं वह इन अभियुक्तों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी किये गये थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को भा0द0वि0 की धारा 305,331(1),317(2),317(5) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 विकास कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी दुर्गाकुण्ड, म0उ0 नि0 रश्मि,का0 सुमित शाही,का0 सूरज भारती आदि शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें