Top News

वाराणसी।।मंडुवाडीह थाना अंतर्गत अबलेशपुर चुनार रोड स्थितआज सुबह 4:00 बजे एक दर्दनाक दुर्घटना हुई जानकारी के अनुसार नुवाऊ बाईपास निवासिनी सनी कुमार अपनी पत्नी प्रिंसी सिंह को छोड़ने मंडुवाडीह स्टेशन जा रहे थे उनकी पत्नी को अपने मायके गाजीपुर जाकर छठ पूजा में शामिल होना था जब दंपत्ति अमलेशपुर जॉर्जियन हॉस्पिटल के सामने पहुंचे जहां शिवा काशी एनक्लेव अपार्टमेंट अपने शिवर का गंदा पानी बहा रहा था उसी पानी से बचने के लिए पानी के पास अपनी स्कूटी थोड़ा साइड किया इतने मे पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनको धक्का मारते हुए उनके पैर पर पिकअप वैन चढ़ा कर निकल गई जिससे प्रिंसी सिंह के दोनों पैर टूट गए वही उनके पति को हल्की चोट आई, और उन्हें तत्काल गार्जियन हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया और वहां ट्रामा सेंटर पर डॉक्टरों ने बताया कि उनके दोनों पैर काटने पड़ेंगे यहां क्षेत्रीय जनता के लोगों ने बताया कि इस एक्सीडेंट का कारण यहां पर जो अपार्टमेंट है शिवा काशी एंक्लेव के द्वारा जो सीवर का पानी छोड़ा जाता है वह रोड पर आ जाता है जिससे यहां अक्सर गाड़ियां फिसल जाती है और आए दिन दुर्घटना होती रहती है अगर यहां पर सीवर की समस्या का समाधान नहीं होता है तो आने वाले समय में और भी एक्सीडेंट होते रहेंगे यह समस्या लगभग 2 साल से बनी हुई है यहां के क्षेत्रीय जनता लोगों का कहना है कि अगर इस पर सुनवाई नहीं होती है तो आने वाले समय में हम लोग यहां पर चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे अमलेश पटेल की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने