वाराणसी काशी दीप विजन - काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता- 2025 ब्लॉक व जोन स्तरीय खेलों का हुआ भव्य शुभारम्भकुल 32,818 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग,859 प्रतिभागी हुए विजेता वाराणसी -- काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत तीन विकासखण्डो आराजी लाइन, काशी विद्यापीठ, सेवापुरी और नगर क्षेत्र के पांच जोनों आदमपुर, वरुणापार, भेलूपुर, कोतवाली, दशाश्वमेघ में भव्य शुभारंभ हुआ। विभिन्न आयु वर्गों में अंडर 11, 11 से 14, 14 से 18,18 से 40, 40 वर्ष से अधिक वर्ग में विभिन्न खेलों में कुल 32,818 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में खो-खो मे1913, कबड्डी में 3399, एथलेटिक्स में 18398, रस्सी कूद में 2830, चिन अप में 940, पुश अप में 983, रस्सा कसी में 199, वॉलीबॉल में 2466, बैडमिंटन में 1514, कुश्ती में 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें विभिन्न आयु वर्गों और खेलों में शुक्रवार को 859 प्रतिभागी विजेता घोषित किए गए। शुक्रवार के प्रतियोगिताओं का आयोजन ब्लॉक तथा जोन में कुल 8 स्थानो पर हुआ। सेवापुरी ब्लाक में 1332, आराजी लाइन में 648, काशी विद्यापीठ ब्लाक में 960, आदमपुर में 4391, वरुणापार में 17748, भेलूपुर में 3540, कोतवाली में 4418, तथा दशाश्वमेध में 3727 प्रतिभागी रहे। शुक्रवार को खेलों को देखने के लिए कुल 68,512 दर्शकगण उपस्थित रहे। गौरतलब हो कि जोन स्तर पर विद्यालय स्तर के विजेता प्रतिभागियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तथा विकासखण्ड स्तर पर न्याय पंचायत स्तरीय खेलों के विजेता प्रतिभागियों के मुकाबले हुए। खेलकूद में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। जिसमें आदमपुर जोन के काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता- 2025 का उद्घाटन महापौर डॉक्टर अशोक कुमार तिवारी के द्वारा किया गया। महापौर ने हरी झंडी दिखाकर एवं कपोत उड़ाकर कार्यक्रम का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। जगदीश त्रिपाठी महामंत्री भाजपा इस मौके पर उपस्थित रहे। वाराणसी दक्षिणी विधायक डॉक्टर नीलकंठ तिवारी द्वारा कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज में आयोजित आदमपुर जोन की जोन स्तरीय काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता- 2025 के औपचारिक उद्घाटन के पश्चात मार्च पास्ट से सलामी ली गई एवं क्लैपर बजाकर ट्रैक एंड फील्ड खेलकूद कार्यक्रमों का उद्घाटन किया गया। साथ ही साथ प्रतिभागिता करने वाले बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। सेवापुरी में एमएलसी धर्मेंद्र कुमार राय, अभिषेक दूबे मंडल अध्यक्ष सेवापुरी भाजपा, विवेक सिंह मंडल अध्यक्ष कालिका धाम भाजपा, संदीप सिंह काशी सांसद खेल संयोजक सेवापुरी, उपजिला अधिकारी राजा तालाब वाराणसी उपस्थित रहे। विकासखंड आराजी लाइन में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व रोहनिया विधायक डाक्टर सुनील पटेल, वरुणापार में मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष भाजपा प्रदीप अग्रहरि, काशी विद्यापीठ में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव दशाश्वमेध जोन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विजेता प्रतिभागियों को सम्बोधित करते डा.नीलकण्ठ तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें