Top News

1--करौंदी आईटीआई कालेज में रोजगार मेला 14 को वाराणसी -- क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी की तरफ से राजकीय आईटीआई कॉलेज करौंदी में 14 जुलाई 2025 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में राष्ट्रीय कम्पनी क्विस कार्प द्वारा इथर एनर्जी, टाटा मोटर्स लिमिटेड, मरीनो फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड, एमआरएफ लिमिटेड कम्पनियों हेतु भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि मेले में वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल, इण्टर, स्नातक, आईटीआई डिप्लोमा और उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिक से अधिक 30 वर्ष होनी चाहिए।2-- संयुक्त राष्ट्र की 80 वीं वर्षगांठ पर होगी डाक टिकट प्रतियोगिता-कर्नल विनोदवाराणसी --संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अक्टूबर 2025 में अपनी 80 वीं वर्षगांठ मनाएगा। यूएन @ 80 के स्मृति कार्यक्रमों के तहत भारतीय डाक विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय के सहयोग से डाक टिकट डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कर्नल विनोद कुमार पीएमजी वाराणसी परिक्षेत्र ने बताया कि बहुपक्षवाद,वैश्विक नेतृत्व और प्रबंधन के माध्यम से हमारे भविष्य के निर्माण में यूएन@80 और भारत की नेतृत्वकारी भूमिका विषय पर कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी एवं आर्ट कॉलेज के विद्यार्थी डाक टिकट डिजाइन कर सकते हैं।यह प्रतियोगिता 01 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक विभिन्न विद्यालयों और कालेजों में डाक विभाग द्वारा आयोजित की जाएगी। कलाकृति ए4 आकार (200 जीएसएम) के सफेद आर्ट पेपर पर क्रेयांश, पेंसिल कलर, वॉटर कलर, एक्रेलिक कलर्स का उपयोग करके बनाई जाएगी।कर्नल विनोद कुमार पीएमजी वाराणसी परिक्षेत्र ने बताया कि प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीबीएसई व राज्य बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालय तथा सभी कला महाविद्यालय भाग ले सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग, सीबीएसई, यूजीसी एवं अन्य नियामक संस्थाएं अपने अधीनस्थ संस्थाओं को प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु निर्देशित करेंगे। प्रत्येक विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता के बाद सिर्फ पांच प्रविष्टियां चयनित कर उन्हें स्कैन करके माय गाव(MyGov) पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। यह पोर्टल 20 जुलाई से 15 अगस्त तक लाइव रहेगा। चीफ पोस्टमास्टर जनरल की अध्यक्षता में परिमंडल स्तर पर गठित समिति स्कूलों से प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर पांच श्रेष्ठ डिजाइनो का चयन करेगी। जिन्हें डाक निदेशालय को अंतिम मूल्यांकन हेतु भेजा जाएगा। इनमें से राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ प्रविष्टि के चयन हेतु विदेश मंत्रालय और डाक विभाग द्वारा संयुक्त रूप से नामित समिति द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। कर्नल विनोद कुमार पीएमजी वाराणसी परिक्षेत्र ने कहा कि डाक टिकट केवल संचार का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की कला, संस्कृति, इतिहास और विरासत को दर्शाने वाले जीवंत प्रतीक होते हैं। यह छोटे आकार में बड़े विचारों, ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक मूल्यों को सहजते हैं। ऐसे में यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति और राष्ट्रीय व वैश्विक दृष्टिकोण को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का अनूठा अवसर प्रदान करेगी। यह प्रतियोगिता ना केवल उनके कलात्मक विकास बल्कि समाज और वैश्विक मुद्दों की समझ को भी बढ़ावा देगी। यह पहल विद्यार्थियों को न केवल एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच प्रदान करती है, बल्कि उन्हें एक जागरूक वैश्विक नागरिक के रूप में सोचने और रचनात्मक रूप से अपनी बात कहने का अवसर भी देती है। कर्नल विनोद आज एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए जिसमें उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निकट भविष्य में होने वाले टेक्नोलॉजी विकास के प्रति जागरूक किया।कर्नल विनोद ने बताया कि छोटी सी डाक टिकट अपने आप में इतिहास और भूगोल के साथ-साथ प्रसिद्ध व्यक्तियों के जीवन की सूचनाओं को बच्चों और विद्यार्थियों तक पहुंचाने का काम भी करती है। उन्होंने सभी स्कूल कॉलेज के शिक्षकों से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाकर अपने संस्थाओं में इस प्रतियोगिताओं को शामिल करें ताकि भविष्य में उनको पुरस्कार दिया जा सके।-विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते कर्नल विनोद, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने