Top News

भैदपुर बड़ी नहर के पास हजरत लोहड़ी शहीद मजार की उर्स बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हिन्दू मुस्लिम सैकड़ों लोग शामिल हुए।जमानियां। 24 अक्टूबर दिन जुम्मे को भैदपुर बड़ी नहर के पास हजरत लोहड़ी शहीद मजार की उर्स बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हिन्दू मुस्लिम सैकड़ों लोग शामिल हुए। बताया जाता है। कि हजरत लोहड़ी शहीद मजार पर हर वर्ष की तरह 24 अक्टूबर दिन जुम्मे की शाम को उर्स हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के दूर दराज इलाकों से से उर्स में शामिल होने एवं जियारत करने के लिए जायरीन पहुंचे। उर्स में हिंदू मुस्लिम शामिल होकर गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल कायम करते देते हुए अपनापन दिखाए। उर्स के आयोजक रहे। नोमान कादरी ने बताया कि लोहड़ी शहीद मजार की देखरेख करते हुए। मजार के अंदर की दीवारों सहित जायरीनों को बैठने के लिए कार्य भी किया जाते हैं। उन्होंने बताया कि मथारे खिजिरपुर से कुरान खानी व मीलाद तथा लंगर के बाद चादर पोशी एवं गागर लेकर हिसामुद्दीन और गयासुद्दीन साहब तथा उनके सहयोगी ने शिरकत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों शिरकत की और लोहड़ी शहीद मजार में होने वाली कव्वाली व नात शरीफ़ सुनकर झूम उठे। सैकड़ों जायरीन लोहड़ी शहीद मजार में पहुंचकर गुसल चादरपोशी मँनक़बत वगैरह सब पढ़ी और अपने जिंदगी में सुकून लाए इसके लिए के दुआ किया गया। आयोजित उर्स का कार्यक्रम जुम्माबाद से लेकर ईशा की नमाज तक चलता रहा, सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने