Top News

*- मिर्जापुर मड़िहान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली *- पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती से लूट के मामले में वांछित अभियुक्त देवराज यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।घटना 27 जुलाई की है जब मड़िहान थाना क्षेत्र के पचोखरा गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सरोज सिंह राजगढ़ क्षेत्र के इंडियन बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही थीं। पचोखरा में कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे रुपयों की छिनैती कर ली थी।इस मामले में थाना मड़िहान पर मुकदमा संख्या 236/2025 धारा 309 (4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने वांछित अभियुक्त देवराज यादव पुत्र रामरक्षा यादव, निवासी ग्राम ददरा, थाना राजगढ़ को मड़िहान क्षेत्र के राजापुर ढेकवाह जंगल के पास से शुक्रवार को सुबह गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त और उसके साथी बबलू यादव उर्फ अजय यादव तथा मनोज कुमार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में देवराज यादव के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए सीएचसी मड़िहान भेजा गया है।अन्य दो आरोपी बबलू यादव और मनोज कुमार रात और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त देवराज यादव के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लूट के 4500 रुपये बरामद किए गए।मड़िहान थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया पुलिस मुठभेड़, गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना मड़िहान पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।अशोक सीओ मड़िहान, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

Post a Comment

और नया पुराने