2-- चेतगंज पुलिस ने चोरी की मोबाइल संग एक चोर को किया गिरफ्तार वाराणसी -- जनपद में चोरी, लूट, छिनैती आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को चौकाघाट फ्लाई ओवर ओवरब्रिज के नीचे से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम राहुल उर्फ फैजल पुत्र मोहम्मद खलील निवासी धमरिया पानी टंकी थाना लोहता कमिश्नरेट वाराणसी बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 27 अक्टूबर को सूचना मिली कि मोबाइल चोरी के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त चौकाघाट फ्लाईओवर के पास खड़ा है। तभी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर उक्त मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल बरामद किया। अभियुक्त का नाम राहुल उर्फ फैजल पुत्र मो.खलील निवासी धमरिया पानी टंकी थाना लोहता बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को को भा0द0वि0 की धारा 303(2),318(4),बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 संदीप कुमार सिंह चौकी प्रभारी नाटी इमली, उ0नि0 राहुल बरनवाल, हे0 का0 देवेन्द्र यादव,का0 पुनीत कुमार,अनुज कुमार,का0 अश्वनी कुमार आदि शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें