Top News

2-- अग्रसेन पीजी कॉलेज की छात्राओं ने काशी सांसद खेलकूद में प्राप्त किया मेडल वाराणसी -- जिला प्रशासन के निर्देशानुसार काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता- 2025 के अंतर्गत वरुणा पार जोन के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 अक्टूबर 2025 को यूपी कॉलेज वाराणसी के प्रांगण में किया गया। जिसमें अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज वाराणसी की छात्राओं ने रस्साकसी, खो-खो, 200 और 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। बैडमिंटन, कबड्डी एवं लंबी कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। साथ ही 26 अक्टूबर 2025 को यूपी कॉलेज में जिला प्रशासन द्वारा ही आयोजित होने वाली साइकिलोथान प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने हिस्सा लिया और प्रथम दस महिला प्रतिभागियों में तीन छात्रों ने स्थान लाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। तीन छात्रों ने सिल्वर मेडल और दो छात्रों ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। उपर्युक्त विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं के नाम- मधु पटेल, साधना पटेल, संध्या वर्मा, तनु गुप्ता, पलक सिंह, डाली, अंजलि पटेल, मोनी साहनी, मीनाक्षी भारती, प्रिया भारती, नैना, निर्जला, सुमन कन्नौजिया एवं प्रीती पटेल हैं। छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, प्रबंधक डा. मधु अग्रवाल, सहायक मंत्री डॉ रूबी शाह एवं प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए आगामी खेलों के लिए शुभकामनाएं भी दी। सचिव डा. नंदिनी पटेल एवं प्रशिक्षक पिंकी कुमारी बच्चों के मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन के लिए वहां उपस्थित रहीं। 26 अक्टूबर 2025 को लायंस इंटरनेशनल 321-ई की मेगा इंडक्शन सेरेमनी उत्सव- 2025 के अंतर्गत दि बनारस बैंक्विट लान में महाविद्यालय के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं प्रबंधक डॉ. मधु अग्रवाल के सौजन्य से महाविद्यालय के एनसीसी रेंजर एवं स्पोर्ट्स की दस होनहार छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर छात्रों के साथ प्रो. अनीता सिंह एवं मेनका सिंह उपस्थित रहींमेडल प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्राएं, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने