वाराणसी काशी दीप विजन- डीसीपी गोमती जोन ने छठ को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु किया निरीक्षण,दिये दिशा निर्देश वाराणसी -- पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी आकाश पटेल ने रविवार को रामेश्वरम मंदिर में छठ पूजा सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु सुरक्षाव्यवस्था व जनसुविधा की दृष्टि से थाना जन्सा के अन्तर्गत रामेश्वरम मन्दिर परिसर एवं आसपास के घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर की गई सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ सफाई का विस्तृत जायजा लिया। यातायात बैरिकेटिंग, पार्किंग व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारी के तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी जन्सा को निर्देशित किया गया कि सभी महत्वपूर्ण प्वाइंटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सूनिश्चित किया जाए तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी सतर्कता, शालीनता एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। स्थानीय प्रशासन नगर निगम एवं विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों को महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सहायता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल ने कहा कि छठ पर्व वाराणसी की धार्मिक आस्था एवं लोक परंपरा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इसे शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने गोमती जोन के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के सभी घाटों का निरीक्षण कर तैयारी पूर्ण कर लिए जाएं। ताकि श्रद्धालु निश्चिन्त होकर पूजन अर्चन कर सकें।फोटो -03- व्यवस्था को लेकर मातहतों एवं मन्दिर प्रबंधन को दिशा निर्देश देते डीसीपी गोमती वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें