*रन फॉर यूनिटी के तहत मिर्जामुराद पुलिस ने निकाला मार्च**मिर्जामुराद।* राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी के तहत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150वीं जयंती पर मिर्जामुराद पुलिसकर्मियों द्वारा समाजसेवियों व छात्राओं के साथ मार्च निकाला गया।इस अवसर पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों व समाजसेवियों व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक दौड़ में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ एकजुटता का संदेश दिया।रन फॉर यूनिटी की शुरुआत मिर्जामुराद पुलिस पिक बूथ से हुई जो राने चट्टी तक जाने के बाद पुनः वही आकर संपन्न हुई। दौड़ के दौरान पुलिसकर्मियों ने 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के नारों के साथ उत्साह और देशभक्ति का वातावरण बनाया।इस अवसर पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान गौर विजय कुमार गुप्ता 'डब्लू', पत्रकार शैलेन्द्र सिंह 'पिंटू', पत्रकार उमेश उपाध्याय, पत्रकार कन्हैया लाल बिन्द, पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', वंशम गुप्ता, सभाजीत यादव, अखिलेश यादव, अभिषेक यादव, एसआई विवेकानंद द्विवेदी, गणेश पटेल, अजीत मिश्रा, रामचन्द्र यादव, मधुसूदन त्रिपाठी, भदोही जिले के ब्यूरो चीफ वरुण कुमार पाण्डेय गोविंद निषाद, इंद्र देव यादव, दिनेश यादव, नितेश, सतेंद्र कुमार, सोनी, माया समेत अन्य पुलिसकर्मी व समाजसेवी व छात्र उपस्थित रहे। अरुण पांडे की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें