पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन सेवराई के विरुद्ध झूठी प्रार्थना पत्र पर गहमर थाना द्वारा एफआईआर दर्ज करने के विरुद्ध अधिवक्ताओं में आक्रोश जताया। जमानियां काशी दीप विजन। बार एसोसिएशन जमानियां की एक आवश्यक बैठक सोमवार यानि 13.10.2025 हुई। जिसमें पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन सेवराई अजय कुमार राय एडवोकेट के विरुद्ध गहमर थाना द्वारा झूठी प्रार्थना पत्र पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर सभी अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। उक्त बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि गहमर थाना द्वारा किए गए। झूठी एफआईआर दर्ज कर सभी अधिवक्ताओं को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। जब कि अधिवक्ता अजय कुमार राय के दिए गए प्रार्थना पत्र पर थाना के द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं किए जाने पर समस्त अधिवक्ता गणों में काफी आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन जमानियां के द्वारा थाना इलाका का ऐसी कृत्य की घोर निंदा की गई है। अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया। कि अधिवक्ता अजय कुमार राय के प्रार्थना पत्र पर 8.10.2025, 10.10.2025 को संज्ञान में नहीं लिया गया। जिसके कारण संपूर्ण दिवस पर समस्त अधिवक्ता गण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही यदि अधिवक्ता अजय कुमार राय के प्रार्थना पत्र पर एफआई आर दर्ज नहीं किया जाता है। तो बार एसोसिएशन जमानियां अनिश्चित कालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। उक्त मौके पर फैसल मेराज हसन, सुनील कुमार, अंशबहादुर सिंह,अंजनी त्रिवेदी, मिथिलेश प्रताप सिंह, शमशाद राईन, आजाद खान, अक्षय कुमार, अरविंद कुमार राय, राज किशोर सिंह यादव, एजाज अहमद, घनश्याम सिंह, बृजेश सिंह कुशवाहा, मुनेश कुशवाहा, मिर्जा परवेज बेग, दिग्विजय, हरिनंदन सिंह, मोहम्मद कौसर आलम सहित आदि अधिवक्तागण शामिल रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें