Top News

*एसीपी कैंट के नेतृत्व में कैंट पुलिस ने भोजूबीर अर्दली बाजार इलाके में चलाया अभियान* *सड़क पर पार्किंग और विधायक का लोगो वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही* वाराणसी काशी दीप विजन,के विभिन्न व्यस्ततम चौराहों तिराहों पर अतिक्रमण हटवाने व सुचारु यातायात व्यवस्था के परिप्रेक्ष्य में भोजूबीर चौराहे पर वाहन चेकिंग अनियमितता पाये जाने पर दर्जनों वाहनों का चालान किया गया तथा दो वाहनों पर माननीय विधायक गण को जारी होने वाले पास लगाए गए वाहन चालकों से पूछताछ करने पर कोई सार्थक उत्तर न देने पर दोनों वाहनों को टीपी लाइन भेजकर सीज करने की कार्रवाई की गई तथा अर्दली बाजार, महावीर मंदिर,इनफिनिटिव हॉस्पीटल व विजय मेडिकल स्टोर के सामनेबेतरतीब खडी गाड़ियों को चालान करते हुए उनके मालिकों को वाहन पार्किंग में खड़े करने की हिदायत दी गई तथा नर्सिंग होम चलाने वाले प्रबन्धकों को बुलाकर व्यक्तिगत हिदायत दिया गया कि यदि भविष्य में उनके द्वारा सड़क पर वाहनों से अतिक्रमण किया जाएगा तो विधिक कार्रवाई की जाएगी l दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने