Top News

कस्बा बाजार में पटाखा गोदाम से अवैध मिला जिसको जब्त किया गया। जमानियां काशी दीप विजन । उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया एवं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार संयुक्त टीम के साथ अस्थाई पटाखों की दुकान लगाने वाले दुकानदारों की दुकान की जांच की गई। जिसमें इस्तियाक अहमद एवं रियाज अहमद की दुकान पर छापा मारकर अवैध रूप से पटाखों की भंडारण रखा गया था। जिसको जब्त की कार्यवाही की गई तथा इनका अस्थाई अनुमति भी निरस्त की जाएगी तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी ।सोमवार को उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस टीम एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा पटाखों की दुकानों की चेकिंग किया गया। इस दौरान मुखबिर की सूचना के बाद इस्तियाक एवं रियाज की गोदामों पर छापामारी किया गया। जिसपर मौके पर अवैध पटाखे की खेप बरामद की। टीम ने बरामद पटाखे की खेप को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है। कि गोदाम में अवैध पटाखा मिलने पर उसको जब्त किया गया। गोदाम में अवैध पटाखा बरामद किए जाने से अन्य पटाखा दुकानदारों में हड़कम मची रही। उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया द्वारा पटाखा से संबंधित कागजात मांगा गया। लेकिन दुकानदार पटाखा से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम द्वारा पटाखा को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। वही एसडीएम उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने कहा कि दीपावली पर्व को लेकर अवैध तरीके से पटाखा बेचने वालों के खिलाफ जांच की जा रही है। अगर अवैध तरीके से कोई भी पटाखा बेचते या फिर खरीदते मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पटाखे की दुकानों की जांच कर दिए निर्देश। उन्होंने कहा कि लाइसेंसी पटाखों की दुकान एवं गोदामों की जांच किया गया। और पटाखों के रखरखाव एवं सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर कस्बा बाजार एवं स्टेशन बाजार में अभियान चलाकर पटाखा की दुकानों की जांच की गई। दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दुकानदारों की ओर से पुख्ता इंतजाम भी किए गए है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने