Top News

वाराणसी जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश खन्ना जी ने आज मंगलवार को हुकुलगंज स्थित दीप्ति कान्वेंट स्कूल बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को सरकार की ओर से दी जा रही सहायता का जायजा लिया एवं बच्चों को टाफी वितरित किए। पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपने घरों में रह रहे लोगों को भी राहत सामग्री दिलाने का अनुरोध किया।प्रभारी मंत्री के साथ महापौर श्री अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव,जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार,अपर जिलाधिकारी वित्त वन्दना श्रीवास्तव,अपर नगर आयुक्त सुभाष सिंह,अपर नगर आयुक्त सरिता यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शामिल रहे। आपका सेवक बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव, पार्षद हुकुलगंज

Post a Comment

और नया पुराने