Top News

वाराणसी काशी दीप विजन - सीडीओ ने विकासखण्ड चिरयीगांव में ग्राम प्रधानों व अधिकारियों संग किया सम्वादवाराणसी -- मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल द्वारा शुक्रवार को विकासखण्ड चिरईगांव में ब्लाक के ग्राम प्रधानों व सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक किया। ग्राम प्रधानों से वार्ता के क्रम में प्राथमिक विद्यालय तथा कंपोजिट विद्यालय के जर्जर एवं ध्वस्तीकरण के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द से इसे पूर्ण करायें एवं जिस ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन की टंकी बनी है उसकी पाइप लाइन बिछाने में ध्वस्त हुए रास्ते को जल्द से जल्द ठीक कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। राजस्व विभाग के लेखपाल को वरासत के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिया गया। अन्नपूर्णा भवन से सम्बन्धित समीक्षा की गयी तथा निर्देशित किया गया कि इसे तत्काल पूर्ण करायें।राशन कार्ड के संबंध में जिला पूर्ति विभाग को निर्देश दिया गया कि जिस लाभार्थी का राशन कार्ड कट गया है उसका निरीक्षण कर तत्काल बनायें। आंगनबाड़ी के संबंध में सीडीपीओ को आदेशित किया गया कि जिस ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी का निर्माण नहीं हुआ है, वहां निर्माण कार्य का प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाने का निर्देश दिया बैठक करते सीडीओ व अन्य अधिकारीगण वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने