Top News

वाराणसी काशी दीप विजन -- आय, व्यय के संतुलन से ही जनता की सच्ची सेवा होगी --कर्नल विनोदवाराणसी -- पोस्ट मास्टर जनरल कार्यालय परिक्षेत्र वाराणसी में शुक्रवार को" बहस-ए-बनारस के सभागार में डाक विभाग बजट और बजटरी कन्ट्रोल बिषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में महाप्रबंधक (वित्त) उत्तर प्रदेश परिमंडल संगीत कुमार अपनी पूरी टीम सहित उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में वाराणसी परिक्षेत्र के सभी डाक अधीक्षक एवं उनकी टीमों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। अपने संबोधन में संगीत कुमार ने डाक विभाग में बजट एवं वित्तीय नियंत्रण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की प्रभावी बजट प्रबंधन से विभाग की कार्य कुशलता और सेवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार संभव है। साथ ही उन्होंने बजट को कुशलता पूर्वक नियंत्रित करने हेतु विभिन्न व्यावहारिक उपाय की जानकारी दी। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच वित्तीय अनुशासन को लेकर चर्चा भी हुई, ताकि आने वाले दिनों में फण्ड का उपयोग योजनाबद्ध और सही तरीके से किया जा सके। पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने कार्यशाला में दिए गए सुझावों को सही रूप से लागू करने पर विशेष जोर दिया और सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे इन दिशा निर्देशों को व्यावहारिक स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें।कर्नल विनोद कुमार ने कहा कि सभी अधिकारियों को जनता के हित में आय और व्यय के संबंध में संतुलन बनाने के लिए कार्य करने के लिए सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, ताकि सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता से लागू किया जा सके और जनता की समस्याओं को दूर कर सच्ची सेवा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके- अधिकारियों को सम्बोधित करते पीएमजी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

Post a Comment

और नया पुराने