वाराणसी काशी दीप विजन -- विकासखण्ड हरहुआ में रोजगार के नये अवसर दिलाने हेतु महिलाओं को किया गया प्रशिक्षित वाराणसी -- उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने एवं रोजगार के नए अवसर हेतु एलआईसी के बीमा सखी कार्यक्रम से जोड़ने के निमित्त एक कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को विकासखण्ड हरहुआ के सभागार में किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन वित्तीय समावेशन के विभिन्न घटकों हेतु अलग-अलग कैडरों को प्रशिक्षित कर ना केवल ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक, फण्ड उपलब्ध कराने, बीमा व पेंशन से जोड़ने का कार्य कर रहा है, बल्कि रोजगार का अवसर भी बढ़ा रहा है।इसी क्रम में बैंक सखी, बीसी सखी वित्तीय साक्षरता, सीआरपी, बचत सखी और अब बीमा सखी बनेंगी। इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी हरहुआ बद्री प्रसाद ने समूह की महिलाओं को प्रेरित कर इस कार्यक्रम से जोड़ने का आवाहन किया है। एलआईसी के विकास अधिकारी कृष्ण मोहन मिश्रा द्वारा बताया गया कि न्यूनतम कक्षा 10 पास महिला जो कार्य करने की इच्छुक हो आईआरडीए की परीक्षा पास कर बीमा सखी बन सकते हैं। बीमा सखी के कार्य मानदेय, कमीशन आदि पर उनके द्वारा विशेष रूप से जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी आईएसबी रवि प्रकाश सिंह, जिला मिशन प्रबंधक विक्रम सिंह, ब्लॉक मिशन प्रबंधक उत्कर्ष राव व पूजा सहित समूह की सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।फोटो -02- महिलाओं को रोजगार दिलाने हेतु प्रशिक्षित करते अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें