Top News

तहसीलदार एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्पजमानियां। स्टेशन बाजार स्थित राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर में बुधवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा द्वारा पौधारोपण किया गया। उक्त मौके पर वन विभाग के क्षेत्राधिकारी सहित स्टाफ कर्मी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के युवाओं को पौधरोपण करने का संदेश दिया। और कहा-बीमारियों से बचाव के लिए पर्यावरण को रखें हराभरा, तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया। और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी चाहिए। वर्मा ने कहा कि पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। इसके लिए समाज के हर एक वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा ने बताया कि आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है। इसलिए प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा कुशवाहा ने कहा कि आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है। तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने