Top News

काशी दीप विजन राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र वाराणसी वाराणसी जिला मुख्यालय पर पहुंचे गोरखपुर में शिवसेना पदाधिकारी प्रदेश महासचिव मनोज कुमार उर्फ लल्लन दुबे पर लगे हुए हमले एवं धमकी के विरुद्ध प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग करते हुए शिवसेना जिला अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू ने महोदया जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से ए डीएम सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौपा*-विषय: गोरखपुर में शिवसेना पदाधिकारी प्रदेश महा सचिव पर लगे हुए हमले एवं धमकी केप्रकरण की निष्पक्ष जाँच व दोषियों पर कठोर कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र आज दिनांक 10-09-2025 को शिवसेना के प्रदेश महासचिव श्री मनोज उर्फ लल्लन दूबे, निवासी रूस्तमपुर, गोरखपुर के साथ एक गंभीर आपराधिक घटना घटी। लोक निर्माण विभाग, खंड -3 गोरखपुर के अभियंता डी. के. सिंह व रंजन कुमार सहित अन्य लोगों द्वारा उन्हें अनियमितताओं के विरुद्ध आवाज उठाने और आर टी आई के माध्यम से भ्रष्टाचार उजागर करने पर न केवल धमकाया गया बल्कि 10-15 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की कोशिश एवं मोबाइल छीनने जैसी घटनाएं की गईं ।यह भी उल्लेखनीय है कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना दर्ज है। शिकायत कर्ता श्री मनोज उर्फ लल्लन दूबे ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी तथा चौकी इन्चार्ज विश्वविद्यालय, गोरखपुर को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने हेतु तहरीर भी सौंपी, किन्तु अब तक एफ.आई.आर. दर्ज नहीं की गई है।महोदय, यह प्रकरण न केवल एक व्यक्ति पर हमला है बल्कि समाज में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। यदि इस प्रकार के जनप्रतिनिधि और समाज सेवी सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आम जनता का मनोबल टूटेगा । शिवसेना उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति की पक्षधर है और आपकी निष्पक्षता में पूर्ण विश्वास रखती हैं ऐसी स्थिति में हमारे पदाधिकारी के विरुद्ध यह आपराधिक कार्यवाही सर्वथा निंदनीय है!हमारी आपसे मांग है कि-विषय1,इस प्रकरण की उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जाँच कराई जाए, नामजद अभियंताओं एवं शामिल सभी अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।पीड़ित मनोज दूबे को सुरक्षा प्रदान की जाए लोक निर्माण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की स्वतंत्र एजेंसी से जाँच कराई जाए।हमें विश्वास है कि आप शीघ्र ही निष्पक्ष कार्यवाही कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की प्रतिलिपि - निम्नलिखित को सूचनार्थ सेवा में प्रेषित मा. उपमुख्यमंत्री साहेब, श्री एकनाथ जी शिंदे, महाराष्ट्र शासन । श्री. कैप्टन अभिजीत अडसुल जी, शिवसेना सचिव, महाराष्ट्र, अभिषेक वर्मा जी, राष्ट्रीय मुख्य समन्वयक, शिवसेना,गुलाब चंद दुबे जी, शिवसेना समन्वयक उत्तर भारत शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय, मुंबई, महाराष्ट,अजय सिंह (अज्जू) जिला अध्यक्ष शिव सेना, वाराणसी! राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

Post a Comment

और नया पुराने