Top News

पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मनाया गया। जमानियां। कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह, डॉ देवेंद्र कुमार, महिला चिकित्सक डॉ मनीषा सिंह सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कैंप आयोजित कर मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया। बताया जाता है। कि बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 17 सितंबर को जन्मदिन पर केक काटकर मनाया गया। इस दौरान स्वस्थ नारी सशक्त परिवार और राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ भी किया गया। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का उद्देश्य सामुदायिक स्तर पर महिला-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उक्त मौके पर चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह ने कहा कि दो अक्टूबर तक देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सरकारी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान बन जाएगा। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिदिन स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों की जांच किए जाएंगे। उक्त मौके पर चिकित्सक डॉ देवेंद्र कुमार, महिला चिकित्सक मनीषा सिंह, मोहित कुमार, विपिन कुमार, महिला चिकित्सक नीलम यादव, आनंद सिंह के अलावा भाजपा कार्यकर्ता तारकेश्वर वर्मा, धनंजय मिश्रा, अनिल कुमार बिंद सहित आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने