मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित आरोग्य मेले में कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति काशी दीप विजन जमानियां। मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित आरोग्य मेले में कस्बा बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की अनुपस्थिति और अव्यवस्था की सूचना बराबर मिल रही है। इसके बाद भी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ऐसे लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ नहीं कर रहे। कार्यवाही जिससे मेले का उद्देश्य कमजोर हो रहा है। बताया जाता है। कि मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित आरोग्य मेला मजाक बनकर रह गया है। केंद्र प्रभारी से लेकर तमाम स्टाफ एवं डॉक्टर अनुपस्थित रहते पाए जाते हैं। जिससे मरीजों को उचित देखभाल नहीं मिल रही है। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में डाक्टर शमशेर बहादुर द्वारा 25 मरीजों का दवा देकर उपचार किया। केंद्र पर डॉक्टर के न होने के अलावा, अव्यवस्था भी देखी गई। जिससे मेले की सफलता पर सवाल उठने लगी है। व्यापार मंडल के युवा जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, नारायण दास चौरसिया, वीरेंद्र कुमार, एडवोकेट इमरान नियाजी, बेलाल मंसूरी, हेमंत यादव, जमाल मंसूरी, राजू रतन सिंह यादव, कमाल मंसूरी आदि लोगों ने बताया कि रविवार को आयोजित एक आरोग्य मेले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो केंद्र प्रभारी डॉक्टर मौजूद थे। और न ही अन्य स्टाफ स्वास्थ्य कर्मी इसके साथ ही केंद्र पर कार्यरत अन्य चिकित्सा मेले से गायब मिले। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की लापरवाही के चलते सरकार के निर्देशों का पालन नहीं हो पा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित आरोग्य मेले की योजना और क्रियान्वयन में खामियों को उजागर करती हैं।ऐसे मामलों पर विभाग के उच्चाधिकारी द्वारा ध्यान देकर मेले को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उक्त मेले में मोहित कुमार, हीरालाल आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें