Top News

गड्ढे में उतरकर खोजना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पड़ा भारी,10नमजद सहित 60 पर केस* वाराणसी -- इंग्लिशिया लाइन में गड्ढे में उतरकर विकास खोजने के नाम पर प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत दस और 50 अज्ञात के खिलाफ सिगरा थाने में गुरुवार रात करीब1:00 बजे केस दर्ज किया गया।यह केस मुख्य सड़क जामकर यातायात बाधित करने के तहत दर्ज किया गया। काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी विकल शाण्डिल्य ने तहरीर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल, राघवेंद्र चौबे, धर्मेंद्र तिवारी, फसाहत हुसैन, प्रमोद पाण्डेय, गुलशन अली, सतनाम सिंह, अशोक सिंह, अकील अंसारी और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताते चलें कि गुरुवार को काशी में कांग्रेस ने मोदी, योगी सरकार के तथा कथित विकास मॉडल की पोल खोल यात्रा निकालते हुए जोरदार हल्ला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वधान में पोल खोल पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा कैंट स्टेशन स्थित नाइट मार्केट से होते हुए चितरंजन पार्क पहुंची। इंग्लिशिया लाइन रोड पर हुए गड्ढे में उतरकर अजय राय ने अपने समर्थकों संग प्रदर्शन किया था। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।यात्रा का उद्देश्य मोदी योगी सरकार के विकास के झूठे दावों को उजागर करना था। अजय राय ने कहा कि नाइट मार्केट के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर सैकड़ो दुकानदारों को उजाड़ा गया। जिनके लिए ना मुआवजा मिला ना ही पुनर्वास। उन्होंने आरोप लगाया की 11 करोड़ की योजना में 500 करोड़ ही विकास में लगे, बाकी कमीशन खोरी में गायब हो गए नाइट मार्केट में प्रदर्शन करते कांग्रेसी, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता,

Post a Comment

और नया पुराने