*रोटरी क्लब बनारस ईस्ट का 37वां इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्नप्रमोद कुमार बने नए प्रेसिडेंट, अभिषेक पाठक को मिली सेक्रेटरी की जिम्मेदारी *वाराणसी, 23 जुलाई।होटल एलीगेंस (ककरमता स्थित) में रोटरी क्लब बनारसी ईस्ट का 37वां इंस्टॉलेशन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रोटेरियन प्रमोद कुमार को वर्ष 2025-26 के लिए क्लब का नया प्रेसिडेंट तथा रोटेरियन अभिषेक पाठक को सेक्रेटरी के रूप में शपथ दिलाई गई। रोटेरियन सी. के. गांगुली ने ट्रेनर के रूप में कार्यक्रम का संचालन किया।नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार ने क्लब की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, एल्डर केयर, डिजिटल साक्षरता, कम्युनिटी इकनॉमिक डेवलपमेंट तथा जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता जैसे विषय उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगे।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट 3120 के गवर्नर रोटेरियन डॉ. आयुष्मान अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में नेत्रदान को मानव सेवा की सर्वोच्च अभिव्यक्ति बताया। उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण के लिए क्लब द्वारा बेबी फीडिंग ज़ोन, महिला सशक्तिकरण, वृक्षारोपण व सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन की स्थापना जैसे प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में रोटेरियन कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं धन्यवाद ज्ञापन इमीडियेट पास्ट प्रेसिडेंट रोटेरियन उमेश मिश्रा ने किया।इस अवसर पर रोटेरियन डॉ. पी.के. मुखर्जी, प्रभाकर जायसवाल, के.के. गुप्ता, श्री श्रीवास्तव, डॉ. सौम्य कुमार सिंह, विपिन शंकर गुप्ता, संजय रस्तोगी, दिव्या मिश्रा एवं प्रो. वीरेन्द्र कुमार सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे संजना वर्मा की रिपोर्ट वाराणसी
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें