Top News

स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत रामलीला मैदान, तहसील मुख्यालय परिसर की साफ सफाई हुई।जमानियां। नगर पालिका परिषद के द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत एक घंटा एक स्थान सफाई अभियान चलाकर रामलीला मैदान और तहसील के प्रांगण में झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया गया। जिसमें पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार राम नारायण वर्मा के साथ पालिका कर्मी एसबीएम प्रभारी विजय शंकर राय एवं कंप्यूटर ऑपरेटर दानिश मंसूरी, राजेश गुप्ता, सत्यवीर प्रकाश, एवं समस्त पालिका सदस्यगण और कर्मचारीगढ़ इस अभियान में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया गया। बताया जाता है। कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत तहसील मुख्यालय के सामने स्थित रामलीला मैदान एवं तहसील परिसर में सेवा पखवाड़े के दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार, तहसीलदार राम नारायण वर्मा त्योहारों से पहले स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहाँ लोगों के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगणों ने साफ-सफाई किया। हैं। पालिका अध्यक्ष कहा कि इस अभियान में रामलीला मैदान, तहसील परिसर और उसके आसपास की साफ सफाई, कचरा प्रबंधन और सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जाता है। जिससे त्यौहार पर आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े के तहत रामलीला मैदान में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई किया गया। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया और कचरा निस्तारण किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इन अभियानों का उद्देश्य रहा कि सप्ताह पखवाड़े के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना, रामलीला जैसे त्योहारों के दौरान भक्तों के लिए स्वच्छ और सुविधापूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान को एक जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देना और नागरिकों को अपने नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने