जीवित्पुत्रिका व्रत की शुरुआत नहाए-खाए के दिन सैकड़ों महिलाएं गंगा नदी में विधि पूर्वक स्नान कर पुण्य दान की।गाजीपुर के जमानियां में जीवित्पुत्रिका व्रत की शुरुआत रविवार को नहाए-खाए के दिन कस्बा स्थित पाक बलुआ घाट गंगा नदी में नगर कस्बा सहित दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आई सैकड़ों महिलाओं ने स्नान के साथ किया। जिसके बाद महिलाएं घर लौटकर पूजा पाठ में जुटी रही। और फिर संतान की दीर्घायु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। बताया जाता है। कि ऐसा ही नजारा जीवित्पुत्रिका व्रत के पहले दिन देखने को मिलता है। जब महिलाएँ नदियों में स्नान कर व्रत की शुरुआत करती हैं। गंगा स्नान के बाद व्रत रखने वाली महिलाएं नहाए-खाए के दिन सूर्योदय से पहले उठकर गंगा नदी में स्नान करती हैं। और स्नान के बाद महिलाएं एक सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। जिसमें आमतौर पर मरुआ की रोटी और नोनी का साग शामिल होता है। और फिर निर्जला व्रत का संकल्प लेती हैं। गंगा स्नान के बाद महिलाएं गरीबों में अन्न दान भी करती रही। पुजारी डॉ शेषनाथ उपाध्याय ने बताया किजीवित्पुत्रिका व्रत का मुख्य उद्देश्य पुत्रों की कुशलता, लंबी उम्र और खुशी की कामना करना होता है। इस व्रत में भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाती है। जो संतान की रक्षा के लिए गरुड़ के आगे आत्मसमर्पण करने वाले एक गंधर्व राजकुमार थे। उन्होंने बताया कि नहाए-खाए के दिन गंगा नदी और उसके गंगा घाटों पर काफी भीड़ इकट्ठा हो जाती है। जिससे घाटों पर गहमागहमी देखी भी जाती है। उपाध्याय ने बताया कि यह त्यौहार मुख्य रूप से पुत्रों की सुख-समृद्धि के लिए होता है। और महिलाएं अपने परिवार के साथ इस व्रत का पालन करती हैं। इस दौरान सुरक्षा को लेकर तहसीलदार राम नारायण वर्मा, पालिका अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार के अलावा एसआई दिनेश कुमार, अरुण कुमार पांडेय, अखिलेश कुमार मय पुलिस कर्मी एवं कानूनगो नसीमुल्लाह, कानूनगो अजय यादव, लेखपाल रूपेश रंजन आदि विभागीय कर्मियों के साथ गंगा घाट के आसपास तैनात रहे। इसके साथ ही काफी भीड़ को देखते हुए। पालिका मोड़, विद्युत कार्यालय के सामने लोदीपुर मार्ग, नई बस्ती चांदपुर मोड़ के पास दो पहिया, चार पहिया वाहन के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरिकेटिंग किया गया। भीड़ को देखते हुए। चोरी, छीनैती पर कड़ी नजर बनाए रखने के लिए महिला पुरुष कर्मी भी चप्पे चप्पे पर तैनात रही,सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां
kashideephindinewspaper
0
एक टिप्पणी भेजें