Top News

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 60 से अधिक मरीजों का इलाज और जांच की गई।जमानियां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह के अध्यक्षता में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में 60 से अधिक मरीजों का इलाज और जांच की गई। आयोजित मेले में मौसमी बीमारियों जैसे बुखार, त्वचा संबंधी रोग और वायरल संक्रमण के मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में तैनात रहे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों की जांच की और उन्हें मुफ्त दवाएं दीं गई। इसके साथ ही और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह भी दी गई। बताया जा रहा है। कि रविवार को पहली बार दूर दराज के ग्रामीण अंचलों से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में इलाज के लिए पहुंचे। जहां मरीजों की स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा मेले में पहुंचे मरीजों का विभिन्न बीमारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। और जांच के बाद मरीजों को मुफ्त में दवाइयां वितरित की गईं। इस संबंध में केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दिया। और कहा कि अपने आसपास की सुनिश्चित ढंग से साफ सफाई पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को मौसम में स्वच्छता बनाए रखने ताज़ा भोजन करने और शुद्ध पेयजल का सेवन करने की सलाह दिया। उन्होंने बताया कि संबंधित बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए साफ सफाई के साथ रहना और आसपास की सुनिश्चित ढंग से सफाई रखना बहुत जरूरी होता है। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में पहुंचे मरीजों की जांच में वायरल बुखार, त्वचा संबंधी समस्याएँ और मौसमी बीमारियाँ प्रमुख रहीं। इस दौरान पहुंचे अफजाल मंसूरी,मनोज कुमार, राधिका देवी, मंजू देवी, सलाबी देवी, अशोक कुमार, बेलाल मंसूरी, पंकज, विजय, मुन्ना, चंदन, असलम मंसूरी, प्रदीप कुमार सहित आदि मरीजों ने बताया कि पहली बार निवर्तमान केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह के नेतृत्व में लगभग इलाज के लिए पहुंचे 60.65 मरीजों की निःशुल्क इलाज के साथ और दवाएं दी गई। मरीजों ने इसके लिए काफी सराहना किया। और कहा कि इलाज कर रहे स्वास्थ्य टीम द्वारा जो महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उसको सभी को पालन करना चाहिए। ताकि मरीज होने से बचा जा सके। उक्त मौके पर केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह, चिकित्सक डॉ देवेंद्र कुमार, महिला चिकित्सक डॉ श्वेता दुबे, मोहित कुमार, सुभाष गुप्ता, हीरालाल, मनीषा सिंह, महिला चिकित्सक नीलम यादव सहित आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। फोटो मरीज को देखते केंद्र प्रभारी चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह, सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

Post a Comment

और नया पुराने